त्योहारी सीजन पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ने दी बड़ी सौगात, अब बिना दस्तावेज मिलेगा लोन

रोहतक | हरियाणा के रोहतक स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक (SHGB) के मुख्य कार्यालय में अध्यक्ष पीके मोहंती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. इस दौरान बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि बैंक ने ग्राहकों के लिए SHGB सरल चालू खाता योजना की शुरुआत की है जिसमें कारीगर, शिल्पकार, छोटे उद्यमियों और दुकानदार आदि अपना चालू खाता शून्य से खुलवा सकेंगे. इसके साथ ही उन्हें मुफ्त इंटरनेट, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम सह डेबिट कार्ड, मुफ्त NEFT/ RTGS की सुविधा और 2 लाख रुपए तक के दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा.

Sarva Haryana Gramin Bank

बिना दस्तावेज मिलेगा ऋण

पीके मोहंती ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान बैंक का मुख्य केंद्र बिंदु कृषि क्षेत्र के अलावा MSME और खुदरा क्षेत्रों के लिए ऋण बढ़ाने पर रहेगा. बैंक ने MSME और खुदरा क्षेत्रों के तहत ऋण देने को बढ़ावा देने के लिए फेस्टिवल बोनांजा ऑफर दिया है. इसके तहत 31 दिसंबर तक आवास ऋण, कार ऋण, अचल संपत्ति के विरुद्ध ऋण व्यक्तिगत ऋण और MSME ऋण पर प्रोसेसिंग शुल्क और दस्तावेज शुल्क की पूर्ण छूट की घोषणा की गई है.

वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं

उन्होंने बताया कि सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ने समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए सरकार की मुख्यमंत्री अन्त्योदय परिवार उत्थान योजना, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन आदि योजनाओं और भारत सरकार की महत्वाकांक्षी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजनाओं के कार्यान्वयन में बड़े पैमाने पर योगदान दिया है.

यह भी पढ़े -  जींद- रोहतक से दिल्ली आवाजाही करने वालों की बढ़ेगी परेशानी, रद्द ट्रेनों की सूची आई सामने

बैंक अध्यक्ष ने बताया कि भारत सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों और शिल्पकारों को 5 प्रतिशत सालाना की रियायती ब्याज दर पर दो किश्तों में 3 लाख तक का ऋण प्रदान करने में SHGB राज्य में अग्रणी बनने जा रहा है. उन्होंने बताया कि 30 सितंबर, 2022 को बैंक का कुल कारोबार 31,169 करोड़ रूपए था लेकिन आज ये आंकड़ा 13.63% के इजाफे के साथ 35,418 करोड़ रूपए हो गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.