रोहतक में अजीबो-गरीब मामला आया सामने, शव को भाई का समझकर 1 घंटे रोई बहन, हकीकत सामने आने पर पुलिस भी रह गई हैरान

रोहतक | हरियाणा के रोहतक में गढ़ी मोहल्ले से 15 दिनों से लापता हुए भाई की तलाश करते हुए बहन मंगलवार दोपहर जवाहरलाल नेहरू नहर पर पहुंच गई. जहां पर 2 लोगों के शव बहकर आए थे. उसमें से एक व्यक्ति के शव को अपना भाई का समझ कर बिलख बिलख कर खूब रोइ. पूरे परिवार को बुलाया गया. इसके बाद पूरे परिवार में भी मातम छा गया. बाद में पता चला कि यह शव उसके भाई का नहीं है. तब जाकर पूरा परिवार शांत हुआ.

death

नहर मे दो शव मिलने से आसपास के इलाकों में मची सनसनी

आईएमसी थाना पुलिस ने नहर में आए दोनों शवों की शिनाख्त नहीं होने पर उन्हें पीजीआई आइएमएस में भिजवा दिए हैं. बता दें कि दोपहर के बाद कुछ राजगीर जेएलएन नहर के पास से गुजर रहे थे. उन्होंने देखा कि नहर में एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव झाड़ी में फंसा हुआ है. जो कई दिनों पुराना लग रहा था. इसी दौरान जेएलएन के पास से गुजर रही भालोठ ब्रांच में भी एक शव दिखाई दिया. जो वहां पर कबाड़ में फंसा हुआ था. दोनों नेहरों में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई. मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इसी दौरान गढी मोहल्ला की रहने वाली किशनी नाम की महिला भी वहां पहुंच गई.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

पुलिस भी इस घटना को देखकर रह गई है हैरान

उसका 50 वर्षीय भाई पिछले 15 दिनों से लापता है. किशनी जेएलएन नहर में मिले शव को अपने भाई रामधारी का समझ लिया. क्योंकि दोनों का हुलिया काफी मिलता-जुलता था. नहर में भाई का शव समझकर वह पटरी पर बैठकर खूब रोने लगी. अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस बारे में सूचना दें. रामधारी के बेटा बहू और परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए. करीब एक घंटे की जद्दोजहद के बाद शव को बाहर निकाला गया.

तब तक पूरे परिवार में मातम पसरा रहा, शव निकालने के बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई. फिर जो हुआ उसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. जिस शव को अपने भाई का समझकर उसकी बहन और परिवार के अन्य सदस्य रो रहे थे वह किसी और का ही शव निकला. जिस पर जलने के निशान थे. उसके बाद जाके परिवार ने राहत की सांस ली.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.