रोहतक चिड़ियाघर की रौनक बढ़ाएगा 220 किलो वजनी सफेद टाइगर, जानें कब से दीदार कर सकेंगे पर्यटक

रोहतक | हरियाणा के रोहतक स्थित लघु चिड़ियाघर में आने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां नए- नए वन्यजीवों के आने से चिड़ियाघर की रौनक बढ़ गई है. यहां तेलंगाना से बब्बर शेर (वीरू) के एवज में 220 किलोग्राम वजनी सफेद बाघिन आई है. हालांकि, अभी 15 दिन तक बाघिन को आइसोलेशन में रखा जाएगा. वातावरण अनुकूल होने के बाद इसे पर्यटकों के लिए एन्क्लोजर में रखा जाएगा. वहीं, बब्बर शेर वीरू को तिलियार में ही पर्यटकों से दूर रखा गया है और जल्द ही इसे तेलंगाना के लिए विदा किया जाएगा.

Tiger

पर्यटकों की संख्या में होगा इजाफा

लघु चिड़ियाघर की बात करें तो शेर, बाघ और तेंदुआ (बड़ी बिल्ली) की संख्या 15 के पार पहुंच गई है. यहां छोटे- बड़े मिलाकर शेरों की संख्या 8 हो गई है. ऐसे ही करीब पांच बाघ और तेंदुआ के परिवार फल- फूल रहे हैं. चिड़ियाघर परिवार में एक सफेद बाघ भी पहुंच गई है, जिसे देखने के लिए पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी.

एक कर्मचारी ने बताया कि अभी सफेद बाघिन को पर्यटकों से दूर एकांत स्थान पर रखा गया है. इस मौसम में पूरी तरह अनुकूल होने के बाद ही उसे पर्यटकों के लिए एन्क्लोजर में रखा जाएगा. वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी लगातार इसके स्वास्थ्य पर नजरें बनाकर रखे हुए हैं. फिलहाल, बाघिन को प्रतिदिन 10 किलो मांस खाने में दिया जा रहा है. 1 दिन चिकन, तो इसके अगले दिन मटन परोसा जाता है.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

जल्द आएगा ब्लैक पैंथर

चिड़ियाघर में सफेद बाघ के बाद अब जल्द ही ब्लैक पैंथर की एंट्री होगी. इसके लिए सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है. ब्लैक पैंथर का जोड़ा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा. वहीं, कैट फैमिली का लगातार विस्तार किया जा रहा है.

इन वन्य जीवों से गुलजार है चिड़ियाघर

लघु चिड़ियाघर की शेर, बाघ, भालू, तेंदुआ, घड़ियाल, मगरमच्छ, भेड़िया, सियार, घोरल, माउस डीयर, चौसिंगा, चिंकारा, सफेद हिरण, सांभर आदि के अलावा पक्षियों उल्लू, मकोय, सारस व शतुरमुर्ग रौनक बढ़ा रहे हैं. पर्यटकों में इन्हें देखने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिलता है. वहीं, नॉकटर्नल हाउस बंद होने से पर्यटकों को अभी कॉमन मार्मोसेट, स्लो लोरिस, इगुआना जैसे दुर्लभ जीवों के दीदार नहीं हो रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.