टीचर के ताने से एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बना यांशू, कड़ी मेहनत से लिखी सफलता की कहानी

रोहतक | हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. यहां रोहतक जिले के गांव बांलद निवासी यांशू बड़क ने इंडियन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर परिवार का नाम रोशन कर दिया है. उनकी इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशियां छाई हुई है. अब 30 जून से तेलंगाना में यांशू की ट्रैनिंग शुरू होगी. उनकी इस उपलब्धि के पीछे एक कहानी छिपी है.

Yanshu Airforce

दिल पर लगा टीचर का ताना

यांशू ने बताया कि कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने एमडी यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीटेक कम्प्यूटर साइंस में दाखिला लिया था. यहां उन्होंने NCC ज्वाइन करने का मन बनाया लेकिन NCC टीचर ने उनका मनोबल तोड़ते हुए कहा था कि ” तुम NCC ज्वाइन तो कर रहें हो, लेकिन क्या इसे पूरा कर पाओगे. तुम्हारे बस की बात नहीं है, घर जाओ.

उन्होंने बताया कि टीचर की यहीं बात दिल पर लग गई और उन्होंने ठान लिया कि अब तो हर हाल में NCC पूरी करनी ही है. इसके बाद उन्होंने NCC ज्वाइन की और सीनियर अंडर आफिसर बनें. जो बात टीचर ने मनोबल तोड़ने के लिए बोली थी, वो बात उन्हें मोटिवेट कर गई और आज उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने में सफलता हासिल कर ली है.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

रूटीन से हासिल की सफलता

NCC कैंप के दौरान वहां एक फौजी ने उनके स्वभाव को देखकर कहा था कि तुम कभी ऑफिसर मत बनना. यह बात भी उन्हें चुभ गई और तभी उन्होंने ठान लिया था कि अब तो ऑफिसर ही बनना हैं. उन्होंने बताया कि SSB की तैयारी के लिए रूटीन बनाया और घर पर एकांत में बैठकर पढ़ाई की. मार्च 2025 में परीक्षा हुई थी और इसके बाद 12 जून को फाइनल रिजल्ट जारी हुआ, जिसमें उनका सिलेक्शन हो गया था.

यांशू ने बताया कि कई बार उनके दोस्त कहते थे कि तुम्हें नौकरी की क्या जरूरत है, तुम सम्पन्न परिवार से हो. वे मंजिल से भटकाने की कोशिश करते थे लेकिन उन्होंने एकाग्रता बनाए रखी और निरंतर प्रयास जारी रखें. कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से यदि आप अपने लक्ष्य पर फोकस रखते हैं तो एक दिन सफलता आपके कदम अवश्य चूमती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.