सिरसा में किसानों के लिए खुशखबरी, गेहूं की MSP पर बिक्री के लिए बनाएं 42 अतिरिक्त खरीद केंद्र

सिरसा | हरियाणा में एक अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो रही है जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में सिरसा जिले में गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर 68 मुख्य मंडियों के अलावा अब 42 अतिरिक्त खरीद केंद्र भी अलॉट कर दिए हैं.

FotoJet 97 compressed

विभाग की ओर से शुक्रवार को पत्र जारी करके इन खरीद केंद्रों पर तैयारी करने के आदेश जारी किए गए हैं. इससे न केवल किसानों को मंडियों में लंबी कतारों से राहत मिलेगी बल्कि खरीद प्रक्रिया भी सुचारू रूप से जारी रखने में मदद मिलेगी.

बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

सिरसा जिले में इस बार 2.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुआई हुई है. किसानों को फसल बिक्री के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी मंडियों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ खरीद प्रक्रिया से जुड़े सभी इंतजाम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं. इन केंद्रों पर आधुनिक सुविधाओं के साथ किसानों की फसल बिक्री सुनिश्चित की जाएगी. इन केंद्रों में गेहूं की खरीद और भंडारण सुचारू रूप से होगा. प्रशासन ने अनुमान जताया है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो जाएगी.

इन जगहों पर होगी गेहूं की सरकारी खरीद

  • माखोसरानी में श्री श्याम इंडस्ट्रिज, महादेव एग्रो इंडस्ट्रीज माखोसरानी, रामदेव एग्रो इंडस्ट्रीच माखोसरानी
  • नहयना में जमींदारा एग्रो नहराना, शक्कर मंदौरी में श्री लक्ष्मी, श्री श्याम खुंभी फार्म शक्कर मंदौरी रोड, गोल्डन
  • पतली डाबर में गुरु तेग बहादुर स्कूल, श्री श्याम खंभी फार्म शक्कर मंदौरी रोड
  • चाहरवाला/ शेरपुरा/ गुड़ियाखेड़ा में कैरांवाली रोड, चाहरवाला, शेरपुरा गुडियाखेड़ा
  • सिरसा शहर में नई अतिरिक्त अनाज मंडी (बायपास रोड), विजय लक्ष्मी फैक्ट्री के पास, गर्ग कॉटन के पास, आरसीकेजे फूड के पीछे
  • डबवाली में एनजीएम हुडा रोड, ओल्ड हरियाणा कॉटन फैक्ट्री चौटाला रोड, कश्मीरी लाल परविंद्र कुमार चौटाला रोड, श्याम लाल जिंदल चौटाला रोड, ओम होटल डबवाली के पास, कुरड़ा राम, प्रभदयाल मेघराज की जगह, सिद्धि विनायक कॉटन फैक्ट्री
  • अबूबशहर में लूना एग्रो, जय दुर्गा राइस मिल रोड़ी, सतगुरु राइस मिल रोड़ी, श्रीराम इंडस्ट्रीज सुरतिया, केवल कृष्ण देवराज अलीकां, न्यू एडीशनल ग्रीन मार्केट कालांवाली न्यू एडीशनल ग्रीन मार्केट ऐलनाबाद, विक्की तलवाड़ा खुर्द, नंबरदार तलवाड़ा खुर्द, न्यू धर्मकांटा बणी, तलवाड़ा खुर्द जीवन नगर.
यह भी पढ़े -  धान की सीधी बिजाई के लिए नाममात्र किराए पर मशीन देगी हरियाणा सरकार, साथ मिलेंगे 4500 रुपए प्रति एकड़
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.