हरियाणा के दृष्टिहीन बच्चे का अजीबोगरीब टेलेंट, एशिया बुक ऑफ द रिकार्ड में नाम दर्ज

सिरसा | हरियाणा का एक बच्चा मेद्यांश सोनी, बचपन से ही अंधा है लेकिन प्रतिभा ऐसी है कि पहले इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया और अब बीते 7 अक्टूबर को एशिया बुक ऑफ द रिकार्ड में नाम दर्ज हुआ है. एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में कैलेंडर ब्वॉय में रिकॉर्ड बनाने वाला यह बच्चा बीते 30 सालों में किसी भी डेट का दिन पूछने पर एकदम सटीक जानकारी सामने रख देता है. मेद्यांश सोनी के रिकार्ड को अभी तक किसी ने चैलेंज नहीं किया है.

Medhasn Sirsa

ज्यूरी ने 75 डेट के बारे में पूछा

सिरसा के रहने वाले मेद्यांश सोनी की मां रमता सोनी ने बताया कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में बेटे मेद्यांश से 75 डेट के बारे में पूछा गया था. मेद्यांश ने 10 से 15 सेकेंड के अंदर सवालों के सटीक जवाब दिए. यहां इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के बाद इस प्रकिया की वीडियो एशिया बुक ऑफ द रिकार्ड के पास भेजी गई थी. इसी वीडियो के आधार पर बेटे मेद्यांश का नाम रिकार्ड में दर्ज किया गया है.

नॉर्मल बच्चों के साथ करता है पढ़ाई

मेद्यांश सोनी की मां ने बताया कि उसका बेटा बचपन से ही देखने में असमर्थ हैं लेकिन उन्होंने उसे ब्लाइंड स्कूल में भेजने की बजाय नॉर्मल स्कूल में नॉर्मल बच्चों के साथ ही पढ़ाया. सातवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा मेद्यांश साइंस ओलंपियाड में अब तक 10 मेडल जीत चुका है. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने पर मेद्यांश सोनी को तत्कालीन सिरसा उपायुक्त प्रदीप कुमार के हाथों सम्मानित भी किया गया था.

यह भी पढ़े -  Airforce School Jobs: वायुसेना स्कूल सिरसा में निकली PRT व स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

बेटे की कामयाबी पर गर्व

वहीं, मेद्यांश की कामयाबी पर परिजनों को गर्व महसूस हो रहा है. उन्होंने बताया कि बेटे ने अंधेपन जैसी कमजोरी को अपने उपर हावी नहीं होने दिया और अपनी मेहनत को जारी रखा. उसने अपनी मेहनत और सच्ची लगन से साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है. कठिन परिश्रम और लगन से किसी लक्ष्य को हासिल करना कोई मुश्किल काम नहीं होता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.