खुशखबरी: सोनीपत रोडवेज बेड़े में शामिल हुई 5 नई बसें, इन रूटों पर होगा संचालन

सोनीपत | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए सोनीपत रोडवेज (Sonipat Roadways) बेड़े में 5 नई बसों को शामिल किया गया है. इन बसों की कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी है और अब केवल पासिंग प्रकिया बाकी है. रोडवेज डिपो ने अगले एक सप्ताह के भीतर इन बसों के संचालन की उम्मीद जताई है.

Haryana Roadways Bus

इन रूटों पर चलेंगी नई बसें

सोनीपत रोडवेज बेड़े में 5 नई बसें शामिल होने से यात्रियों की सुविधा में इजाफा होगा. खासकर सोनीपत से बागपत, दिल्ली, शिमला और कटरा जैसे महत्वपूर्ण और व्यस्त रूटों पर इन बसों के संचालन से लोगों को राहत पहुंचेगी. अभी इन रूटों पर बसों की संख्या कम है, जिसके चलते यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है. खासकर दिल्ली और बागपत रूट पर यात्रियों को विशेष तौर पर राहत पहुंचेगी. 5 नई बसें शामिल होने पर सोनीपत रोडवेज डिपो में बसों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 129 हो गया है, जिससे संचालन और सुविधाओं में सुधार होगा.

सोनीपत रोहतक डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि पांचों नई बसें डिपो में पहुंच चुकी है और अधिकांश कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. अब सिर्फ पासिंग प्रकिया बाकी है और यह कार्य पूरा होते ही इन बसों के संचालन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी. इन बसों को लंबे रूट्स पर संचालित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  Samagra Shiksha Vibhag Sonipat Jobs: हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में निकली शिक्षा स्वयंसेवक के पदों पर भर्ती, ऑनलाइन माध्यम से करें आवेदन

जल्द मिलेगी इलेक्ट्रिक बसें

उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की योजना के तहत सोनीपत रोडवेज डिपो में 50 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल होनी है. अभी तक 5 बसें ही मिल पाई है, जिन्हें सोनीपत से बहालगढ़ और कुंडली बार्डर तक चलाया जा रहा है. इन बसों के लिए मुरथल में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है. बाकी 45 इलेक्ट्रिक बसें जल्द मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद परिवहन सेवा में और ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.