अडानी विल्मर का नया फूड प्रोसेसिंग प्लांट सोनीपत में स्थापित, युवाओं को मिलेगा रोजगार

सोनीपत | अडानी विल्मर लिमिटेड ने हरियाणा के सोनीपत में अपना नया फूड प्रोसेसिंग प्लांट शुरू किया है, जिसे करीब 1,300 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया गया है. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि ये प्लांट सोनीपत के गोहाना में शुरू किया गया है और ये देश के सबसे बड़े खाद्य प्रसंस्करण संयंत्रों में से एक है. इसे आईपीओ से मिले 1,298 करोड़ रुपये की राशि से स्थापित किया गया है.

Plant Industry Haryana

2000 लोगों को मिलेगा रोजगार

ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस प्लांट से प्रदेश में करीब 2,000 लोगों को सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. यह संयंत्र 85 एकड़ में फैला हुआ है और इसकी सालाना उत्पादन क्षमता 6.27 लाख टन है. यहाँ चावल, गेहूं का आटा, सूजी, रवा और मैदा जैसे 4,50,000 टन खाद्य उत्पाद, सरसों का तेल, चावल की भूसी का तेल और कपास के बीज का तेल जैसे 2 लाख टन खाद्य तेल बनाए जाएंगे. इसके साथ ही, पशु आहार के लिए सरसों डीओसी और राइसब्रान डीओसी का भी उत्पादन किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  Sonipat Sports Jobs: सोनीपत में इन पदों पर निकली भर्ती, 4 अगस्त तक करें आवेदन

कंपनी के विकास के लिए अहम

अडानी विल्मर का फॉर्च्यून ब्रांड खाद्य तेल, गेहूं का आटा और अन्य खाद्य उत्पाद बनाता है. पिछले महीने अडानी समूह ने अडानी विल्मर से बाहर निकलने का एलान किया था, लेकिन यह नया प्लांट कंपनी के विकास के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts