SI महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी ASI को भेजा गया जेल

सोनीपत । शहर के सिटी थाना में एसआई से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में एएसआई को जेल भेज दिया गया. बता दे कि डीएसपी की टीम में देर रात एएसआई को गिरफ्तार किया. आरोपी पर एससी एसटी एक्ट भी लगाया गया. एसपी ने उस को सस्पेंड करने के साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए. इस पूरे मामले में सिटी थाना के एसएचओ से भी रिपोर्ट तलब की गई है.

Police Suspend

ASI को किया गया सस्पेंड, विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज 

खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाले आरोपी एएसआई को पुलिस की टीम ने रात को गिरफ्तार किया. सिटी थाना में तैनात एएसआई सतीश कुमार के खिलाफ साथी एसआई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि सतीश कुमार ने थाना में और अपने कार में उनके साथ छेड़छाड़ की. वह 2 महीनों से उससे छेड़छाड़ व अश्लीलता कर रहा है. वहीं थाने के महिला कक्ष में दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया. जब उसने आरोपी एएसआई को नौकरी से निकलवाने देने की धमकी दी, तो उसमें अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया.

बता दें कि सिटी थाना पुलिस ने एसपी जशनदीप सिंह रंधावा के आदेश पर सतीश कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ करने दुष्कर्म का प्रयास करने और एससी एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. बता दें कि सिटी थाना में तैनात आरोपी एएसआई सतीश सिंह खुद ही ट्रेनर बन गया था, एसआई को बताया कि वह विभाग के लिखा पढ़ी का मास्टर है. साथ ही उसने नई भर्ती वाले एसआई, एएसआई को जांच करने पर्चा काटने और जांच रिपोर्ट तैयार करने की बारीकियां समझाइ. वहीं अधिकारियों ने एएसआई के अन्य सहकर्मियों से भी उसके व्यवहार की जानकारी लेनी शुरू कर दी है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.