सोनीपत को CM सैनी ने दी करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात, पौधारोपण के साथ की ‘पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत

सोनीपत | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सोनीपत के लोगों के लिए करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी. दरअसल, मुख्यमंत्री आज सोनीपत के गांव भैरा बांकीपुर में पहुंचे थे. यहां उन्होंने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया. मुख्यमंत्री द्वारा 112 करोड रुपए की अलग-  अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया. इस दौरान उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की और पौधारोपण किया.

Nayab Singh Saini

‘एक पेड़ मां के नाम’ योजना का किया शुभारंभ

बता दें कि मुख्यमंत्री इससे पहले अंबाला गए थे, जहां उन्होंने वन मित्र और ‘एक पेड़ मां के नाम’ योजना की शुरुआत की. उन्होंने बताया कि वन मित्रों द्वारा खड्डे खोदकर पेड़ लगाने का काम तो किया ही जाएगा, साथ उनका संरक्षण भी किया जाएगा. इसकी एवज में उन्हें प्रति पेड़ के दर से ₹20 दिए जाएंगे.

एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत जो पेड़ लगाए जाएंगे उनका संरक्षण भी वन मित्र करेंगे. इसके लिए सरकार द्वारा उन्हें प्रति पेड़ के हिसाब से ₹10 अदा किए जाएंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और खेल मंत्री संजय सिंह भी उपस्थित थे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts