सोनीपत के लोगों को सालों पुरानी समस्या से मिलेगा छुटकारा, जल्द शुरू होगा दिल्ली जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य

सोनीपत | खरखौदा- दिल्ली सड़क मार्ग के दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है. लोक निर्माण विभाग की तरफ से योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए टेंडर आमंत्रित कर कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं. जल्द ही टेंडर छोड़कर इस सड़क मार्ग के बाकी बचे हिस्से का भी निर्माण किया जायेगा. इस सड़क मार्ग के निर्माण से हजारों लोगों को राहत पहुंचेगी.

Road Repair

लंबे समय से बदहाल स्थिति में सड़क

स्टेट हाईवे- 18 जोकि खरखौदा- दिल्ली मार्ग हैं, लंबे समय से बदहाल स्थिति से जूझ रहा है. अब यह सड़क मार्ग खरखौदा स्थित IMT का प्रमुख रास्ता है. लेकिन लंबे समय से बदहाल स्थिति में होने के चलते वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. इस सड़क मार्ग पर न केवल KMP एक्सप्रेसवे पर आवागमन करने वाले वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, बल्कि मेरठ- लोहारु (NH- 334B) से आवाजाही करने वाले वाहन भी खरखौदा के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करते हैं.

IMT के वाहनों का दबाव बाकी

IMT खरखौदा अभी शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन जैसे- जैसे यहां औद्योगिक इकाइयों का विस्तार होगा, वाहनों की आवाजाही में और ज्यादा इजाफा होगा. इसलिए इस सड़क मार्ग के निर्माण की लगातार मांग उठाई जा रही थी. लोक निर्माण विभाग की ओर से IMT खरखौदा के गेट नंबर- 1 से KMP एक्सप्रेसवे तक सड़क मार्ग के पहले चरण का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. अब KMP एक्सप्रेसवे से खरखौदा शहर की तरफ के सड़क मार्ग के हिस्से के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं. इस प्रोजेक्ट पर करीब 6 करोड़ रुपए खर्च आएगा.

खरखौदा क्षेत्र के सबसे बिजी व जरूरी सड़क मार्ग के दूसरे चरण पर निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा. इसके निर्माण से हजारों वाहन चालकों और क्षेत्र के लोगों को सालों पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा. IMT के लिए भी यह सड़क मार्ग लाइफ लाइन हैं. ऐसे में औद्योगिक इकाइयों को भी इसका लाभ मिलेगा- पवन खरखौदा, बीजेपी विधायक, खरखौदा

यह भी पढ़े -  सोनीपत- कुंडली रूट के यात्रियों को बड़ी राहत, ई- बसों की संख्या हुई दोगुनी; पहले की तरह मान्य रहेंगे इनके पास
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.