खुशखबरी: सोनीपत जिले में किसानों को मिला इस योजना का लाभ, खातों में आए करोड़ों रुपए

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले में किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत जिले के हजारों किसानों को करोड़ों रुपए की अनुदान राशि जारी कर दी गई है. बता दें कि साल 2024- 25 के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 559 किसानों को सुपर सीडर, बेलर व स्ट्रा रेक जैसे कृषि यंत्रों के लिए भौतिक सत्यापन किया गया था.

Rupees Money Paisa

अब इन किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 6,23,30000 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है.

प्रोत्साहन राशि का लाभ

पहला भौतिक सत्यापन करवाने के बाद दूसरे सत्यापन में शामिल न हो पाने वाले 7 किसानों को भी 5.14 लाख रुपए की अनुदान राशि जारी की गई है. पर्यावरण प्रदुषण पर अंकुश लगाने और मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बरकरार रखने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन योजना लागू की गई है. इस योजना के तहत, धान के अवशेषों को रोटावेटर या सुपर सीडर से मिट्टी में मिलाया जाता है. बेलर से उनके गठ्ठर बनवाए जाते हैं. इसके लिए सरकार द्वारा किसानों को प्रति एकड़ 1,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाता है.

बैंक खातों में ट्रांसफर

साल 2024- 25 में सोनीपत जिले की बात करें तो यहां 11,514 किसानों को 95,737 एकड़ भूमि के लिए 9,57, 37000 रुपए की धनराशि 20 जून को DBT के माध्यम से उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है.

किसानों को कृषि यंत्रों पर 70% तक सब्सिडी का लाभ मिलता है ताकि पराली जलाने की बजाय उसे मिट्टी में मिला सकें. तकनीकी कारणों से कुछ किसानों को अभी तक अनुदान राशि का लाभ नहीं मिला था. जल्द ही, उनका समाधान कर उन्हें इस राशि का लाभ दिया जाएगा- डॉ पवन शर्मा, उप कृषि निदेशक, सोनीपत

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.