सोनीपत में अपने घर का सपना अब होगा पूरा, नए सेक्टर सभी सुविधाओं से होंगे लेस

सोनीपत | अगर आपका भी सपना अपने घर का है, तो यह जल्दी ही पूरा हो सकता है क्योंकि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सोनीपत (Sonipat) और गोहाना में 4 नए सेक्टर विकसित किए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है, जिस पर करीब 161.5 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है. 884 एकड़ में विकसित होने वाले इन सेक्टरों को सोनीपत के सेक्टर- 7, दिवान फार्म के पास बसाए सेक्टर 5 व 6 और गोहाना में सेक्टर 13 व 16 में विकसित किया जाएगा. इनके लिए नक्शा तैयार हो चुका है.

House Ghar Flat

यहाँ होंगे विकसित

HSVP द्वारा सोनीपत में करीब 70.63 करोड़ रुपए की लागत से करीब 455.16 एकड़ जमीन पर दो नए सेक्टर 5 और 6 बसाने को लेकर तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं. इन्हें बहालगढ़ रोड पर दिवान फार्म के पास विकसित किया जाएगा. इसके अलावा, 90.89 करोड़ रुपए की लागत से गोहाना में 429.13 एकड़ जमीन पर सेक्टर 13 और 16 को विकसित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  कोटा पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा के इस बस अड्डे से चलेगी AC बसें

सभी सुविधाओं से होंगे लेस

सेक्टर 13 के लिए सोनीपत से गोहाना- पानीपत फ्लाईओवर क्रॉसिंग के पास, जबकि सेक्टर-16 के लिए गांव गढ़ी उजाले खां, रोहतक- पानीपत फ्लाईओवर के पास की जगह की पहचान की गई है. अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि यहां रहने वाले लोगों के लिए सभी सुविधाओं जैसे पक्की सड़क, पेयजल आपूर्ति, सिवरेज व्यवस्था, बारिश के पानी की निकासी आदि पर जल्द काम भी शुरू करवा दिया जाएगा.

शॉपिंग सेंटर, स्कूल, बिजली घर, अस्पताल, डिस्पेंसरी, सामुदायिक केंद्र, पेट्रोल पंप, बूस्टिंग स्टेशन, पार्क, ग्रीन बेल्ट, सीनियर सिटीजन क्लब, शिक्षण संस्थान, वर्किंग वूमेन हॉस्टल, धार्मिक स्थल, पुलिस चौकी समेत अन्य सुविधाएं विभिन्न सेक्टर में स्थापित की जाएंगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts