सोनीपत के इन गांवों में बेहतर होगी बिजली आपूर्ति, जल्द तैयार होंगे 33 kVA सब- स्टेशन

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में जगदीशपुर गांव में जल्द ही 33 kVA क्षमता का बिजली सब- स्टेशन बनाया जाएगा. बिजली निगम मुख्यालय की ओर से इसकी मंजूरी दे दी गई है. इस सब- स्टेशन के बनने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

Electricity Board

मुआवजे को लेकर फंसा था पेंच

जगदीशपुर में बिजली सब- स्टेशन स्थापित करने के लिए बिजली विभाग द्वारा जमीन चिह्नित कर ली गई थी. उस समय के रेट के हिसाब से किसानों को मुआवजा राशि के चेक भी जारी कर दिए गए थे. बाद में जमीन के रेट और कलेक्टर दरों में बढ़ोतरी के चलते ग्रामीणों ने कम मुआवजा राशि का हवाला देते हुए जमीन देने से इंकार कर दिया था. इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों ने मामला बिजली निगम के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया.

मांगी गई संशोधित रेट लिस्ट

अब मुख्यालय की ओर से नई दरों पर मुआवजा राशि देने की मंजूरी दी गई है. बिजली निगम द्वारा अधिकारियों से संशोधित रेट लिस्ट मांगी गई है और ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया है कि उन्हें नई दरों के हिसाब से पूरा भुगतान किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जल्द ही जमीन की रजिस्ट्री प्रकिया पूरी की जाएगी और इसके बाद बिजली सब- स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

बड़वासनी के लिए भी खुशखबरी

बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु गांव बड़वासनी में भी 33 kVA का सबस्टेशन तैयार किया जा रहा है. इसका लगभग 75% काम पूरा हो चुका है. जल्द ही, बचे हुए कार्य को पूरा कर लिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.