सोनीपत जिले में बहेगी विकास की गंगा, करीब 2300 करोड़ रुपए की धनराशि हुई जारी

सोनीपत | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे सोनीपत में विकास की गंगा बहने वाली हैं. जिले में होने वाले विकास कार्यों के लिए धनराशि जारी कर दी गई है. जिला प्रशासन द्वारा इस बार समय रहते सतर्कता दिखाई गई है क्योंकि पिछले वित्त वर्ष में करीब 13 करोड़ रुपये का फंड लैप्स हो गया था.

City Town Shahar

करोड़ों रुपए जारी

पिछले साल पहले लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव के कारण और 6 महीने एडीसी अंकिता चौधरी के मातृत्व अवकाश पर चले जाने से आधे से ज्यादा धनराशि विकास कार्यों पर खर्च नहीं हो पाई थी. बता दें कि वित्त वर्ष के लिए जारी धनराशि 31 मार्च को लैप्स हो जाती है. इसके बाद, पिछली धनराशि से कामों का भुगतान नहीं कर सकते हैं. सोनीपत जिले में इस साल विकास कार्यों के लिए 2287.84 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं.

वर्ष 2025- 26 में जारी विकास कार्य

खंड स्वीकृत राशि  विकास कार्य
सोनीपत 107.92 11
गन्नौर 135.25 22
गोहाना 109.06 13
राई 124.47 14
मुरथल 134.89 16
खरखौदा 123.55 18
कथूरा 79.66 10
मुंडलाना 105.14 18
कुल 919.94 122

आचार संहिता रही लागू

पिछले साल विधानसभा व लोकसभा चुनाव के साथ मेयर उपचुनाव भी थे, इस कारण आदर्श आचार संहिता लागू रही. इसके बाद, एडीसी के मातृत्व अवकाश पर चले जाने के बार जिला परिषद के सीईओ को डीडी पावर मिलने में देरी हुई. इस कारण कुछ काम अधूरे रह गए थे. इस बार शुरू से सतर्कता बरती जाएगी, ताकि पूरी राशि से विकास कार्यों को करवाया जा सके- डॉ. मनोज कुमार, जिला उपायुक्त

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.