सोनीपत | अगर आप बेरोजगार है और अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए एक शानदार खबर लेकर आए हैं. आपको बता दें कि सोनीपत में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. आप इस रोजगार मेले में पहुंच सकते हैं और अपने लिए रोजगार सुनिश्चित कर सकते हैं. जिला रोजगार विभाग सोनीपत की तरफ से 5 अगस्त को बीट्स कॉलेज, मोहाना में राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है.
नौकरी ढूंढने वालों के लिए गोल्डन चांस
इस मेले में लगभग 20 बड़ी कंपनियां शामिल होने वाली है. ये कंपनियां जिले और आसपास के युवाओं को रोजगार देंगी. जिला रोजगार अधिकारी सविता लांबा ने जानकारी दी कि इस मेले का आयोजन बीट्स कॉलेज और जिला रोजगार विभाग के सहयोग से हो रहा है. यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मेला आपके लिए एक गोल्डन चांस हो सकता है.
बढ़ते रुझान को देखते हुए आयोजित हो रहा राज्य स्तरीय मेला
इस रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष के बीच के युवा हिस्सा लें सकते है. इस आयु वर्ग के युवा जो किसी भी शैक्षणिक श्रेणी दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा या अन्य किसी डिग्रीधारक है वे इस रोजगार मेले में पहुंच सकते है. जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि युवाओं में रोजगार के प्रति बढ़ते रुझान को ध्यान में रखते हुए इस राज्यस्तरीय मेले को आयोजित किया जा रहा है.
मेले में हिस्सा लेने के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन
मेले का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार उपलब्ध करवाना है. इस जॉब फेयर में भाग लेने के लिए युवाओं को रजिस्ट्रेशन कराना होगा. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार 9643833555, 9053555741, 9053555742 पर संपर्क कर सकते हैं या विभाग की तरफ से जारी क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं.
