हरियाणा के मंत्री गब्बर ने फिर मांगा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली का इस्तीफा, महिलाओं की मीटिंग लेने पर उठाए सवाल

सोनीपत | हरियाणा सरकार में उर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं, जहां वो लगातार सीएम नायब सैनी को लेकर हमलावर दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को भी उन्होंने अपने निशाने पर लिया है.

anil vij 2

विज ने फिर मांगा इस्तीफा

सोनीपत पहुंचे अनिल विज ने कहा कि मोहन लाल बड़ौली को बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. जिस व्यक्ति पर आईपीसी की धारा 376D (महिला से गैंगरेप) के आरोप हो, वह महिलाओं की मीटिंग कैसे ले सकता है. अब हम यह तो नहीं कह सकते हैं कि महिलाओं को भाजपा से प्रतिबंधित कर दिया गया है. हम तो महिलाओं के लिए आरक्षण व्यवस्था कर उन्हें बढ़ावा दे रहे हैं. ऐसे में धारा 376 D का आरोपी व्यक्ति प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नही रह सकता है.

उन्होंने कहा कि आडवाणी समेत हमारे कई बड़े नेताओं पर आरोप लगे थे. उनका नाम आया और उन्होंने इस्तीफा दे दिया. मोहन लाल बड़ौली आडवाणी जी से तो बड़े नेता नही है. उन्हें इस्तीफा देना चाहिए. मेरा यह मानना है कि पार्टी की पवित्रता और सिद्धांत को बनाए रखने के लिए बड़ौली को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए था. अब बात मानना या नहीं मानना उनकी मर्जी पर निर्भर करता है. विज ने कहा कि बड़ौली खुद को निर्दोष बता रहे हैं और गवाह ने भी यही कहा है, लेकिन जब तक पुलिस निर्दोष साबित नहीं कर देती है, उन्हें प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नही रहना चाहिए.

समय पर बता देंगे: विज

मुख्यमंत्री नायब सैनी को लेकर अनिल विज ने कहा कि अगर उनके नेतृत्व में कोई कमी है तो वह समय आने पर बताएंगे. उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि वह इस्तीफा देने के लिए नहीं, बल्कि दिलवाने के लिए बने हुए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.