हरियाणा: ITI में 30 अक्टूबर तक ऑन द स्पॉट मिलेगा एडमिशन, फिर से पोर्टल शुरू

सोनीपत | हरियाणा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) की सीटें भरने के लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से बार- बार पोर्टल खोला जा रहा है, इसके बावजूद भी अभी तक सीटें खाली है. जिन विद्यार्थियों ने अब तक दाखिला नहीं लिया है, उन विद्यार्थियों को एक और अवसर दिया गया है. बता दें कि विभाग ने 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल खोल दिया है, इससे विद्यार्थी को ऑन द स्पॉट दाखिला दिया जाएगा.

ITI Haryana

सोनीपत जिले की 13 आइटीआइ की विभिन्न ट्रेडों में 3956 सीटें हैं. इन सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जून के महीने में शुरू हुई थी. विभाग की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी 25 जून तक दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते थे. इस दौरान मेरिट लिस्ट जारी की गई, लेकिन सीटें नहीं भर पाई.

सीटें भरने के लिए कई बार विभाग पोर्टल खोल चुका है, लेकिन अभी तक आइटीआइ में 20 से 35 प्रतिशत तक सीटें खाली पड़ी हुई हैं. संस्थान ने खाली सीटें भरने के लिए विभाग से पोर्टल खोलने की मांग की थी. विभाग ने संस्थानों की मांग पर खाली सीटों पर दाखिला करने के लिए एक बार फिर पोर्टल खोला है. जिस विद्यार्थी ने आवेदन नहीं किया था, उसे भी दाखिला दिया जाएगा.

विद्यार्थियों को दाखिला “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा. विभाग के निर्णयानुसार किसी भी श्रेणी की सीटें खाली पड़ी हुई है, उन्हें भरा जाएगा. इन सीटों को भरने के लिए किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा. विद्यार्थी को दोपहर 12 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा. मेरिट सूची में नाम आने पर संबंधित संस्थान में स्वयं मौजूद रहकर दाखिला लेना होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.