हरियाणा वालों को मिलेगी रेलवे की बड़ी सौगात, इन 5 जिलों में बनेगी नई लाइन

सोनीपत | हरियाणा वासियों को भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा बड़ी सौगात दी गई है. यहाँ के 5 जिलों में नई रेलवे लाइन बनाई जाएगी. इससे दिल्ली- NCR में ट्रैफिक का दबाव कम होगा. इसी क्रम में अब प्रदेश में ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाए जाने की तैयारी की शुरुआत हो चुकी है. ऐसा माना जा रहा है कि इसके बाद आईएमटी मानेसर की सूरत बदल जाएगी. इससे लोगों को राहत मिलेगी.

Indian Railway

यहाँ बनेगा कॉरिडोर

बता दें कि हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रदेश में ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. पलवल- मानेसर- सोनीपत के बीच 29.5 किमी लम्बी इलेक्ट्रीफाइड डबल ट्रैक रेलवे लाइन नूँह और गुरुग्राम जिलों से होकर गुजरेगी. इस रूट के दौरान तुर्कपुर, खरखौदा, जसौर खेड़ी, मांडौठी, बादली, देवरखाना, बाढ़सा, न्यू पातली, पचगांव, आईएमटी मानेसर, चंदला डूंगरवास, धुलावट, सोहना, सिलानी और न्यू पलवल स्टेशन बनाए जाएंगे.

मारुती कंपनी को भी होगा लाभ

देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी के प्लांट से केवल 200 मीटर की दूरी पर ही यह रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा. इससे कंपनी को भी काफी लाभ मिलने वाला है क्योंकि वर्तमान में कंपनी के प्लांट से 5 किलोमीटर दूर जाकर कारों की लोडिंग की जाती है. अगर रेल कॉरिडोर नजदीक होगा, तो गाड़ी आसानी से लोड हो पाएंगी. सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम होगी. इस कॉरिडोर के बनने से यहाँ से हर रोज 5 करोड टन माल का परिवहन संभव हो पाएगा.

इसके अलावा, यहाँ से 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से रेल गाड़ियां गुजर सकेंगी. जबल स्टैक कंटेनर भी आसानी से गुजर सकें इस तर्ज पर इस कॉरिडोर पर 2 सुरंगे बनेंगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts