हरियाणा रोडवेज ने उठाया जल संरक्षण का बीड़ा, गोहाना बस अड्डे पर भी लगाया जाएगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

सोनीपत | जल संरक्षण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए हरियाणा रोडवेज विभाग (Haryana Roadways Dept) ने सोनीपत बस अड्डे परिसर में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया है. यह प्रयोग पूरी तरह सफल साबित हुआ है. अब विभाग की योजना गोहाना बस अड्डे पर भी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की है. इसके लिए कागजी कार्रवाई अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. जल्द ही, यहां निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

Water Treatment Plant

पानी की बर्बादी होगी कम

सोनीपत बस अड्डे परिसर में स्थित वर्कशॉप में रोजाना बसों की सफाई के लिए पानी का उपयोग किया जाता है. इस प्रक्रिया से निकलने वाला दूषित पानी पहले ड्रेन नंबर 6 में डाला जाता था, जिसमें हानिकारक तत्व मौजूद होते थे. इससे पानी की बर्बादी भी अधिक होती थी, लेकिन अब रोडवेज विभाग द्वारा वर्कशॉप में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने से पानी को ट्रीट करके बसों की सफाई की जा रही है. इस प्रोजेक्ट के सफल होने से अब ड्रेन नंबर 6 में पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ती. ऐसा ही ट्रीटमेंट प्लांट अब गोहाना बस अड्डे पर भी लगाने की तैयारी की जा रही है.

यह भी पढ़े -  सोनीपत की बेटी काजल ने मंगोलिया में जीता गोल्ड, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में लहराया तिरंगा

रोजाना होती है बसों की सफाई

विभाग द्वारा सोनीपत बस अड्डे पर 80 के.एल.डी. क्षमता का ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है. यहां करीब 120 बसें हैं, जिन्हें प्रतिदिन सड़क पर उतारने से पहले पानी से साफ किया जाता है, ताकि यात्रियों को स्वच्छ और आरामदायक यात्रा का लाभ मिल सके.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts