सोनीपत में एक व्यक्ति ने अपने बेटे और पत्नी के साथ किया ऐसा कांड, सोचकर कांप जाएगी रूह

सोनीपत | हरियाणा के जिला सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के गोपालपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी. मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली वह भी मौके पर पहुंची. साथ ही, एफएसएल की टीम भी मौजूद रही. फिलहाल, पुलिस घटनास्थल पर साक्ष्य जुटा रही है. मामले में जांच जारी है.

crime scene

बेरहमी से की हत्या

जानकारी के अनुसार, गांव गोपालपुर में शमशेर ने अपनी पत्नी 30 वर्षीय कुशम और आठ वर्षीय इशांत की हत्या कर दी. जहां बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी गई जबकि पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है. हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है. आरोपी भी वहां से फरार हो चुका है. फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है. जांच होने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: सोनीपत की ओर चली मेट्रो, कुल 21 जगहों पर बनेंगे स्टेशन
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.