खरखौदा को मिली एक और सौगात, सुजुकी मोटरसाइकिल ने रखी नए प्लांट की आधारशिला

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले में औद्योगिक क्षेत्र के रूप में अपनी नई पहचान बना रहे खरखौदा को मंगलवार को एक और बड़ी सौगात मिली. मारुति सुजुकी का प्रदेश का पहला बड़ा ऑटोमोबाइल प्लांट यहां निर्माणाधीन है. इसके अलावा, अब सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भी अपने नए निर्माण केंद्र की आधारशिला यहां रखी है.

Maruti Suzuki Plant

होगा 1200 करोड़ का निवेश

मिली जानकारी के अनुसार, मारुति ने खरखौदा में 18,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है. आईएमटी खरखौदा में 100 एकड़ क्षेत्र में स्थापित हो रहे सुजुकी मोटरसाइकिल के प्लांट के शुरुआती चरण में करीब 1,200 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया शुरुआती चरण में 25 एकड़ क्षेत्र में प्रोडक्शन यूनिट की स्थापना करेगी. वहीं 25 एकड़ को हर क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि साल 2027 तक यह प्लांट पूरे तौर पर चालू हो जाएगा.

सालाना बनेंगे 7.5 लाख दोपहिया वाहन

यहां हर साल 7.5 लाख दोपहिया वाहन बनाए जाएंगे. इस प्लांट की स्थापना से इस पूरे क्षेत्र में विकास तो होगा ही, साथ ही रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन, जापान के वरिष्ठ अधिकारी ताकाशी इसे और त्सुयोशी तनाका, भारत में जापान के दूतावास से अर्थशास्त्र मंत्री क्योको होकुगो, कज़ुनारी यामागुची सैन, राजेश उप्पल, यासुयुकी इकेउची सैन, संजय सिंह, नलबीर सिंह, हिदेकी इज़ुमी सैन, यासुहिसा इहारा सैन व जिला उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार मौजूद रहे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts