हरियाणा के इस गांव में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 177 मकानों पर बुलडोजर चलाने के आदेश जारी

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत (Sonipat) जिले के सलीमपुर ट्रॉली गांव में प्रशासन ने अवैध निर्माण हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है. एसडीएम कोर्ट के आदेश पर 7 फरवरी को गांव के 177 मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया जाएगा. प्रशासन ने इसके पहले ही सभी घरों के बाहर नोटिस चिपका दिए हैं. अब गांव के लोग इस कार्रवाई को लेकर चिंतित हैं.

Bulldozer

पूर्व सरपंच ने किया था विरोध

सलीमपुर गांव पहले जुआ- 2 पंचायत के अंतर्गत आता था, लेकिन धीरे- धीरे लोग पंचायत की जमीन पर बस गए और अपने पक्के मकान बना लिए. इस पर गांव के पूर्व सरपंच रघबीर ने शिकायत की थी कि ये सारे मकान अवैध जमीन पर बने हैं. इसके बाद, प्रशासन ने इस मामले पर ध्यान दिया और अब कार्रवाई की योजना बनाई गई है. बता दें कि यह मामला रघबीर पुत्र दिलबाग सिंह आदि बनाम अनुवान के बीच चल रहा है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: सोनीपत की ओर चली मेट्रो, कुल 21 जगहों पर बनेंगे स्टेशन

प्रशासन ने लोगों को दी सूचना

यह कार्रवाई तहसीलदार सोनीपत के आदेश पर हो रही है. इसमें एसडीएम अमित कुमार और सहायक कलेक्टर की मंजूरी भी शामिल है. तहसीलदार ने सलीमपुर गांव के पटवारी को आदेश दिया है कि वह मौके पर जाकर दोनों पक्षों को सूचित करें और सुनिश्चित करें कि न्यायालय के आदेश का पालन हो. प्रशासन ने यह भी कहा है कि इस कार्रवाई में किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा और पूरी तरह से कानून के अनुसार कार्यवाही की जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts