कुत्ते लेकर जा रहे थे हड्डियां, जब व्यक्ति ने पास जाकर देखा तो रह गया हैरान

सोनीपत । हरियाणा के सोनीपत के गांव पीपली में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नर कंकाल खेतों में पड़ा हुआ मिला. इसका पता तब चला जब कुत्ते नर कंकाल की हड्डियों को लेकर जा रहे थे. तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद खरखोदा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भिजवाया.

crime scene

सनसनी फैलाने वाला मामला आया सामने

गांव पीपली निवासी सचिन दहिया ने बताया कि मैं पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए आया था, उसी दौरान उन्होंने देखा कि एक कुत्ता हड्डी लेकर जा रहा था. उन्होंने कहा कि बदबू दो-तीन दिन से आ रही थी, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यहां पर नर कंकाल पड़ा हुआ है. वापस आए तो कुत्ते इधर से उधर मानव नर कंकाल को लेकर जा रहे थे. जबकी कपड़े भी वहां पड़े हुए थे. फिर उन्होंने सो नंबर पर कॉल करके पुलिस को इसके बारे में सूचना दी.

सूचना पाकर खरखोदा पुलिस मौके पर पहुंची. इस बारे में खरखोदा थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के गांव में पूछताछ कर रही है. कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत भिजवा दिया गया. इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.