हरियाणा के इस जिले में मारुति सुजुकी लगाएगी तीसरा प्लांट, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

सोनीपत | देश की जानी- मानी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपने उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही है. इसी कड़ी में हरियाणा के खरखोदा में कंपनी का तीसरा प्लांट स्थापित किया जाएगा. इस परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है. बताया जा रहा है कि इस नए प्लांट के लगने से हर साल 2.5 लाख गाड़ियों के उत्पादन की क्षमता बढ़ जाएगी.

Maruti Suzuki Plant

बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

वर्तमान में खरखोदा प्लांट में हर साल 2.5 लाख गाड़ियां बनाई जाती हैं. इसके अलावा, दूसरा प्लांट अभी निर्माणाधीन है, जिससे कंपनी की उत्पादन क्षमता में 2.5 लाख गाड़ियों की और बढ़ोतरी होगी. वहीं, तीसरा प्लांट जुड़ने के बाद 2029 तक मारुति की कुल उत्पादन क्षमता 7.5 लाख गाड़ियों तक पहुंच जाएगी. कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस नई उत्पादन क्षमता के लिए 7,410 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: जींद- सोनीपत रूट पर चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, रेलवे मंत्रालय ने दिखाई हरी झंडी

कंपनी करेगी बड़ा निवेश

बाजार में बढ़ती मांग को पूरा करने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से यह निवेश किया जा रहा है. बता दें कि साल 2024 में बनी 20 लाख गाड़ियों में से लगभग 60% हरियाणा के प्लांट्स में तैयार हुईं, जबकि बाकी गाड़ियां गुजरात प्लांट्स में बनीं. कंपनी ने जानकारी दी कि 20 लाख की गाड़ी अर्टिगा थी, जिसे मानेसर प्लांट में तैयार किया गया था. इसके अलावा, कंपनी एक नए ग्रीनफील्ड प्लांट की योजना पर भी काम कर रही है, जिसमें हर साल 10 लाख यूनिट तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए जगह तैयार की जा रही है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts