पेट दर्द होने पर बेटी को अस्पताल लेकर आएं परिजन, डॉक्टर के खुलासे ने उड़ाए होश

सोनीपत । हरियाणा के सोनीपत जिलें में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली घटना घटित हुई है. यहां कुंडली थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से दिव्यांग युवती का दुष्कर्म किया गया था. युवती के परिजनों को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी लेकिन पेट दर्द होने पर युवती को अस्पताल ले जाया गया तो उसके 7 माह की गर्भवती होने का पता चला.

Rape

परिजनों को जैसे ही इस बात का पता चला तो उनके होश उड़ गए. युवती ने अस्पताल में प्री- मैच्योर बच्चे को जन्म दिया, जिसने कुछ देर बाद प्राण त्याग दिए. पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

कुंडली थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से दिव्यांग हैं और वह घूमने के लिए अक्सर घर से बाहर निकल जाती है. महिला ने बताया कि पिछले दो दिन से उसके व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिल रहा था और वह परेशान दिख रही थी. अचानक पेट दर्द होने पर जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टर ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती हैं और उसके साथ किसी ने दुष्कर्म किया है.

यह भी पढ़े -  सोनीपत से हरिद्वार के लिए शुरू हुई सीधी AC बस, जानें किराया और पूरा टाइम टेबल

डीएनए सैंपल लिया

कुंडली थाना पुलिस ने नवजात शिशु का डीएनए सैंपल लिया है, जिसे जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा. आरोपी के पकड़े जाने पर उसके डीएनए से इस सैंपल का मिलान किया जाएगा, जो आरोपी को सजा दिलाने में सबसे पुख्ता सबूत बनेगा.

इस मामले को लेकर कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से संवाद करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी. उससे काउंसलिंग कराने के बाद युवती से घटना के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी. परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है कि युवती का किसके घर आना-जाना था. पुलिस आरोपी का पता लगाने के लिए हर तरीके से प्रयास करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.