देश का पहला बिना बूथ वाला टोल प्लाजा शुरू, इस मानव रहित टोल पर लगेंगे इतने रुपए

सोनीपत | देश के पहले बिना बूथ के टोल प्लाजा (Toll Plaza) झिंझौली पर सोनीपत से बवाना के 29 किलोमीटर के सफर पर केवल 65 रुपए का टोल टैक्स देना होगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टोल टैक्स में राहत देने की योजना पर काम किया जा रहा है. खास बात यह है कि यह पूरी प्रक्रिया ऑटोमेटिक होगी, जिसमें सेंसर के द्वारा फास्टैग से टोल की राशि काटी जाएगी.

TOLL

यहाँ कोई भी कर्मचारी तैनात हो नहीं होगा और हाई रेजोल्यूशन कैमरे व लेटेस्ट तकनीक से लैस सेंसर लगे हुए बूम बैरियर लगाए जाएंगे. जब तक वाहन टोल पर पहुंचेंगे उससे पहले ही बैरियर उठ जाएंगे और वाहन आसानी से वहां से गुजर पाएंगे.

इतना लगेगा टोल

इसका ट्रायल अर्बन एक्सटेंशन रोड- 2 के सोनीपत स्पर पर किया जाएगा. NHAI द्वारा जारी किए गए नियमों के अनुसार मिनी बस, हल्के व्यावसायिक वाहनों को 105 रूपए, दो एक्सेल की व्यावसायिक वाहनों को 225 रुपए का शुल्क देना होगा. यहाँ सबसे कम ₹65 का शुल्क निर्धारित किया गया है. टोल प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिसंबर से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी. टोल संग्रहण का काम जापान, सिंगापुर की तर्ज पर लेटेस्ट तरीके से किया जाएगा.

आटोमेटिक कट जाएगा अमाउंट

इस विषय में जानकारी देते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अभी इस एडवांस्ड टोल मैनेजमेंट सिस्टम और रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन सिस्टम से जोड़ा गया है. इस सिस्टम के तहत, जब टोल से कोई गाड़ी गुजरेगी तो सेंसर एक्टिव हो जाएंगे और बैरियर को खोल देंगे. इस टोल पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट पहचान प्रणाली को भी लगाए जाने पर मंत्रणा चल रही है.

फास्टैग काम नहीं करने की स्थिति में सेटेलाइट से डाटा ले लिया जाएगा और टोल वाहन मालिक के बैंक अकाउंट से काट लिया जाएगा. इस प्रकार टोल पर लगने वाली देरी से भी बचा जा सकेगा. लोगों को इन नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए अस्थाई टोल बूथ भी लगाए जाएंगे.

कम समय में तय होगी दूरी

इस नए हाईवे की शुरुआत हो जाने के बाद सोनीपत से बवाना के बीच की दूरी केवल 20 मिनट में तय कर ली जाएगी. अब से पहले इस सफर में एक घंटे का समय लगता था. वहीं, दूसरी तरफ आईजीआई एयरपोर्ट तक मार्ग खुल जाने के बाद 70 किलोमीटर का सफर भी 1 घंटे से भी कम समय में तय किया जा सकेगा. फिलहाल, सोनीपत से एयरपोर्ट और गुरुग्राम तक सफर तय करने में डेट से दो घंटे का समय लग जाता है. दिल्ली- अमृतसर नेशनल हाईवे 44 पर यातायात का दबाव कम होगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts