दिल्ली से करनाल तक दौड़ेगी रैपिड मेट्रो, साइट कार्यालय के लिए जमीन की तलाश हुई शुरू

सोनीपत | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे सोनीपत में रैपिड रेल प्रोजेक्ट (Rapid Rail Project) को लेकर हलचल तेज हो गई है. दिल्ली के सराय काले खां से करनाल तक के रैपिड रेल कॉरिडोर के निर्माण को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने धरातल पर अमलीजामा पहनाने की तैयारियां शुरू कर दी है. अब सोनीपत में साइट कार्यालय और निर्माण कार्य के लिए जरूरी जमीन की तलाश चालू हो गई है.

Rapid Train

यहां पर होगा भूमि परीक्षण

शुरूआत में साइट कार्यालय के लिए पहले भिगान टोल प्लाजा के पास जमीन चिह्नित की गई थी, लेकिन नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने NCRTC को जमीन देने से मना कर दिया. अब इसके लिए गांव बड़ी स्थित निजी स्कूल के पास भूमि का निरीक्षण शुरू कर दिया है. यह भूमि बेहतर मिली और कानूनी-अधिकारिक प्रक्रिया समय पर पूरी हुई, तो जल्द रैपिड रेल परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत, नवादा मेट्रो के नीचे सीवर लाइन की मरम्मत पूरी; 15 दिन में खुल सकती है सड़क

प्रोजेक्ट से बड़ी उम्मीदें

रैपिड रेल प्रोजेक्ट की अत्याधुनिक सुपरफास्ट परिवहन प्रणाली का सोनीपत जिले के लोगों को जबरदस्त फायदा मिलेगा. सोनीपत एक प्रमुख स्टेशन के रूप में शामिल हैं और इससे यहां पर रोजगार, विकास और व्यापार की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी. जिले के लोगों को दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र में आवाजाही के लिए एक और अतिरिक्त परिवहन विकल्प मिलेगा.

जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया में जिला प्रशासन भी NCRTC अधिकारियों के साथ समन्वय बना रहा है. राजस्व विभाग और शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारी लगातार दौरे कर रहे हैं, ताकि कोई अड़चन न आ सके- डॉ. मनोज कुमार, उपायुक्त, सोनीपत

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.