सोनीपत के राशन कार्ड धारकों की हो गई मौज, घर बैठे मिलेगा अब ये फायदा; राशन डिपो जाने की नहीं जरूरत

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले के राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर आ रही है. ऐसे उपभोक्ताओं को अब सरकार राहत देने की तैयारी कर रही है. दरअसल, ई-केवाईसी के लिए अब राशन डिपो के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इस विषय में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा एक ऐप लॉन्च किया गया है. डिजिटल इंडिया अभियान के तहत लॉन्च किए गए इस ऐप से उपभोक्ता घर बैठे ही अपने फेस ऑथेंटिकेशन और ओटीपी के माध्यम से ई केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे.

Ration Depot

राशन डिपो जाने की नहीं जरूरत

सरकार राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाना चाहती है. इसी उद्देश्य से उपभोक्ताओं के लिए ई केवाईसी करना जरूरी किया गया है. इससे पहले उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक प्रक्रिया को पूरा करने के लिए राशन डिपो के चक्कर काटने पड़ते थे. इससे राशन डिपो धारक को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था और उपभोक्ताओं का भी समय बर्बाद होता था.

परिवार के सदस्यों को बार-बार राशन लेने के लिए उनकी उपस्थिति की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब यह सारी प्रक्रिया “मेरा ई केवाईसी” मोबाइल ऐप से संभव हो पाएगी. इसके लिए अब उपभोक्ता घर बैठे ही सारी प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: जींद- सोनीपत रूट पर चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, रेलवे मंत्रालय ने दिखाई हरी झंडी

खुद कर पाएंगे पंजीकरण

“मेरा ई केवाईसी” मोबाइल ऐप के माध्यम से उपभोक्ता अपने घर बैठे मोबाइल से फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे. ओटीपी को वेरीफाई कर अंतिम प्रमाणीकरण की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी. अब अपने परिवार के सदस्यों का चेहरा स्कैन कर उपभोक्ता खुद से पंजीकरण कर सकेंगे जिससे उन्हें भविष्य में राशन प्राप्ति के समय कोई दिक्कत नहीं आएगी. वर्तमान में जिले में कुल 2 लाख 63 हजार राशन कार्ड हैं, जिनमें से 28 हजार से ज्यादा की ई-केवाईसी का कार्य पेंडिंग पड़ा है. इनमें सबसे ज्यादा गन्नौर ब्लॉक के उपभोक्ता हैं.

उपभोक्ताओं को जागरूक करने के निर्देश जारी

अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मुख्यालय द्वारा जिलाधिकारी को मोबाइल ऐप के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के निर्देश जारी किए गए हैं. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं कि सभी राशन कार्ड धारकों की ई केवाईसी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करवा ली जाए ताकि भविष्य में किसी भी उपभोक्ता को राशन वितरण प्रणाली का लाभ उठाने में कोई दिक्कत न आए.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts