राई हेरिटेज फूड्स प्लांट का दौरा करने पहुंचे स्कूली बच्चे, प्रोडेक्ट्स की गुणवत्ता से हुए प्रभावित

सोनीपत | ज्ञान पब्लिक स्कूल पालम पश्चिमी दिल्ली के कक्षा छठी से कक्षा 10वीं के 46 छात्रों ने अपने 6 शिक्षकों के साथ राई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हेरिटेज फूड्स लिमिटेड कंपनी का दौरा किया. प्लांट की टीम ने स्कूली बच्चों को प्लांट की प्रक्रियाओं, उत्पाद की गुणवत्ता व आश्वासन टीम द्वारा किए गए कड़े गुणवत्ता परीक्षणों के बारे में जानकारी दी.

Sonipat Nirikshan

हेरिटेज ब्रांड उत्पाद पहली पसंद

टीम ने हेरिटेज लिगेसी, विज़न, मिशन और अखिल भारतीय उपस्थिति के बारे में भी जानकारी दी. इस दौरान सुखद आश्चर्य हुआ कि सभी शिक्षक और छात्र पहले से ही हेरिटेज के वफादार ग्राहक हैं और हेरिटेज दही उनकी पहली पसंद थी. हमने सभी को अपने उत्पाद का उपहार हैम्पर और उत्पाद श्रृंखला का फ़्लायर वितरित किया. अब हेरिटेज फूड्स लिमिटेड कंपनी द्वारा दिल्ली और हरियाणा के और स्कूली बच्चों को आमंत्रित करने की योजना बनाई गई है.

हेरिटेज फूड्स के प्रमुख उत्पाद

  • FCM,TM,DTM, Sarvgun, Cow, STD Milk
  • Lite Curd, Tonned Curd, DTM Curd, Std Curd
  • पनीर
  • घी
  • Butter Milk

हेरिटेज फूड्स की खासियत 

भारत की अग्रणी डेयरी कंपनियों में से एक हेरिटेज फ़ूड्स भी है, जिसकी स्थापना 1992 में देश भर के परिवारों को उच्च- गुणवत्ता वाला, पौष्टिक दूध और डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी. पिछले कुछ वर्षों में, हेरिटेज एक विश्वसनीय ब्रांड के रूप में विकसित हुआ है, जो शुद्धता, ताज़गी और स्थायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है. 16 राज्यों में फैले अपने परिचालन के साथ हेरिटेज फ़ूड्स लाखों उपभोक्ताओं को दूध, दही, मक्खन, पनीर और अन्य मूल्यवर्धित डेयरी उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.