कल PM मोदी हरियाणा को मारुति प्लांट की देंगे सौगात, सीएम खट्टर मौेके पर रहेंगे मौजूद

सोनीपत | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को सोनीपत के खरखौदा में स्थित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप में मारुति-सुजुकी के तीसरे संयंत्र का नींव पत्थर रखेंगे. प्रधानमंत्री वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए इस प्लांट की आधारशिला रखेंगे. हालांकि कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौजूद रहेंगे.

PM Modi

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह नींव पत्थर हरियाणा की औद्योगिक प्रगति का नया मील पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि आज हरियाणा देश का एक प्रमुख ऑटोमोबाइल विनिर्माण हब बन चुका है. इस समय भारत में बनने वाली कारों का लगभग 50 प्रतिशत उत्पादन हरियाणा में किया जाता है. मारुति सुजुकी के यहां एक और ऐसा संयंत्र स्थापित करने के साथ, एक नया औद्योगिक केंद्र विकसित होने जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने उद्योग जगत को हर तरह की सुविधाएं दी हैं, जिससे राज्य लगातार उद्योग के रूप में आगे बढ़ रहा है. मनोहर लाल ने कहा कि गुरुग्राम और मानेसर के बाद हरियाणा में मारुति सुजुकी का यह तीसरा प्लांट है. यहां मारुति कारों के साथ सुजुकी के बाइक निर्माण संयंत्र की भी आधारशिला रखी जाएगी.

यह भी पढ़े -  Sonipat Sports Jobs: सोनीपत में इन पदों पर निकली भर्ती, 4 अगस्त तक करें आवेदन

उल्लेखनीय है कि आईएमटी में स्थापित होने वाले मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के इस संयंत्र के लिए मई 2022 में भूमि आवंटन के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे. प्लांट के लिए 2400 करोड़ जमीन ली गई है और 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया जाना है. मारुति के नए प्लांट खरखौदा में क्रमश: 800 एकड़ और 100 एकड़ में लगने हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.