सोनीपत में अवैध कब्जाधारियों की बढ़ी मुश्किलें, 36 गांवों में गरजेगा बुलडोजर

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले (Sonipat District) के गोहाना उपमंडल में 30 से ज्यादा गांवों के लोगों की टेंशन बढ़ गई है. इन गांवों में अवैध कब्जों पर एसडीएम ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए तीन दिन के भीतर बुलडोजर से कार्रवाई करने का फैसला लिया है. पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने 36 गांवों से अवैध कब्जे हटाने की तैयारियां शुरू कर दी है.

Bulldozer

ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

गोहाना एसडीएम की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई है. प्रशासन द्वारा प्रभावी ढंग से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पांच ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं. एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 8 मार्च तक सभी अवैध कब्जे हटाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें. हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी. वहीं, प्रशासन ने ग्रामीणों से भी आग्रह किया है कि वे अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया में सहयोग करें.

इन गांवों में होगी कार्रवाई

हाईकोर्ट के आदेश पर गढ़ी सराय नामदार खां, बड़ौता, सिवाना, कथूरा, कैलाना खास, शामड़ी सिसान, शामड़ी लोहचब, शामड़ी, रभड़ा, माहरा, ठसका, मिर्जापुर खेड़ी, मोई हुड्डा, मदीना, नूरण खेड़ा, गंगाना, घड़वाल, रिंढाना, बरोदा, कासंडी, चिड़ाना, भंडेरी, जसराणा, छिछड़ाना सहित 36 स्थानों से अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

लोगों में मचा हड़कंप

प्रशासन के इस आदेश से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है. कई गांवों में अवैध जमीन पर रिहायशी मकान बनाए गए हैं. ऐसे में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच टकराव होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, प्रशासन ने भी पूरी फोर्स के साथ अवैध कब्जे हटाने की तैयारियां की हुई है. प्रशासन का कहना है कि इस प्रकिया में रूकावट खड़ी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.