Ind Vs WI: अंतिम T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार, 8 विकेट से जीता वेस्टइंडीज

स्पोर्ट्स डेस्क, Ind Vs WI | भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच T20 मैंचो की सीरीज खेली जा रही थी. कल इस सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला गया. इससे पहले खेले गए चार मुकाबले में दोनों टीमों ने दो- दो मुकाबले में जीत हासिल की थी. जिस वजह से अंतिम मुकाबले का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है. कल भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पांचवें T20 मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. सीरीज में हार के साथ ही भारतीय टीम की कई तरह की चिंताएं भी बढ़ गई है.

IND vs WI Second T20 Match

अंतिम मुकाबले के साथ सीरीज भी हारा भारत

मैच हारने के साथ- साथ भारतीय टीम सीरीज भी हार गई है. बता दें कि कई सालों के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज से कोई सीरीज हारी है. इस सीरीज की शुरुआत से ही वेस्टइंडीज की टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है. शुरुआत के दो मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने भारत की टीम को हराया था फिर भारतीय टीम ने लगातार दो मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी भी की थी. ऐसे मे सभी उम्मीद कर रहे थे कि भारतीय टीम सीरीज जीत लेगी परंतु ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.

यह भी पढ़े -  हंगरी में भारत का जलवा, अमन सहरावत ने जीता गोल्ड; पहले ही दिन आए 3 मेडल

3- 2 से वेस्टइंडीज ने जीती सीरीज

भारतीय टीम आखिरी मुकाबले में जीत हासिल करके सीरीज भी जीत सकती है परंतु वेस्टइंडीज की टीम ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराया. सीरिज के अंतिम और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 165 रनों का स्कोर बनाया. वेस्टइंडीज की टीम ने 12 रन शेष रहते और दो विकेट गंवाकर इस स्कोर को हासिल कर लिया. इस वजह से भारतीय टीम को आखिरी T20 मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया 6 सालों के बाद वेस्टइंडीज की टीम से T20 सीरीज हारी है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.