India vs England T20 WC: खराब प्रदर्शन के बाद भी दिनेश कार्तिक ने जीता लोगों का दिल, सेमीफाइनल के लिए पंत को कराई प्रैक्टिस

स्पोर्ट्स | आज India vs England T20 WC का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीमें एक-दूसरे के आमने सामने हैं. आपको बता दें इस मैच में भारतीय टीम में प्लेइंग-11 के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में एक बार फिर विकेटकीपर के लिए ऋषभ पंत ही देखे जाएंगे. वहीं, ऋषभ पंत को अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के ऊपर तवज्जो मिली है.

Dinesh Kartik

T20 World Cup 2022 के सेमीफाइनल में भले ही दिनेश कार्तिक को इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन उनका जज्बा देखकर हर कोई उनकी तरीफ कर रहा है. सेमीफाइनल मैच से पहले दिनेश कार्तिक ने ऋषभ पंत को जमकर कैचिंग प्रैक्टिस कराई. यह देखकर हर कोई उनकी जमकर तरीफ कर रहा है.

यह भी पढ़े -  एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में झज्जर के सुमित ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड मेडल, ऐसा करने वाले देश के पहले पहलवान

T20 World Cup में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन

बता दें T20 World Cup 2022 में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है. दिनेश कार्तिक ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में 1 रन बनाए, वहीं नीदरलैंड के खिलाफ उन्हें बैटिंग करने का मौका नहीं मिला. साउथ अफ्रीका के साथ मैच में दिनेश कार्तिक ने 6 रन और बांग्लादेश के साथ मैच में 7 रन ही बना सके. यानी देखा जाए तो इस पूरे वर्ल्ड कप में कार्तिक के बल्ले से सिर्फ 14 रन ही निकले.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts