Viral Video: शार्दुल ठाकुर पर जमकर भड़के रोहित शर्मा, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क, Viral Video | कल भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की. टीम की जीत में गेंदबाजों का काफी अहम रोल रहा. कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने काफी शानदार गेंदबाजी की.

rohit sharma

कुलदीप यादव ने 4 और रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट हासिल किए. इसी वजह से टीम इंडिया वेस्टइंडीज की टीम को महज 114 रनों पर ही ऑल आउट करने में कामयाब हुई. इसी बीच मैदान पर भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और रोहित शर्मा के बीच भी तनातनी देखने को मिली.

वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि वेस्टइंडीज की पारी के 19वें ओवर मे शार्दुल ठाकुर से मिड ऑफ पर मिसफील्ड हो गई. इस वजह से कप्तान रोहित शर्मा उन पर काफी भड़क गए. शार्दुल ठाकुर की मिसफील्ड की वजह से वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को कुलदीप यादव के ओवर में अतिरिक्त रन लेने का मौका मिल गया. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि खराब फील्डिंग की वजह से कप्तान रोहित शर्मा भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को सुना रहे हैं.

इन्होंने की शानदार गेंदबाजी

पहले वनडे मैच में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की और 2 मेडन ओवर डाले. तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुलदीप और जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की. कुलदीप ने वेस्टइंडीज टीम के 7 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. शानदार गेंदबाजी की वजह से ही भारतीय टीम ने महज 22 ओवर में ही वेस्टइंडीज का टारगेट अचीव कर लिया और 5 विकेट से इस मुकाबले में शानदार जीत हासिल की. अगला मुकाबला 29 जुलाई को खेला जाएगा यदि भारतीय टीम इस मुकाबले में भी जीत हासिल कर लेती है तो वह सीरीज जीत जाएगी.

यह भी पढ़े -  हंगरी में भारत का जलवा, अमन सहरावत ने जीता गोल्ड; पहले ही दिन आए 3 मेडल
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.