हरियाणा की 3 बेटियों का भारतीय कबड्डी टीम में चयन, एशियन चैंपियनशिप में दिखाएंगी दमखम

चंडीगढ़ | खेल मैदान से हरियाणा (Haryana News) के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. यहां प्रदेश की 3 बेटियों को भारतीय महिला कबड्डी टीम में चुना गया है. ये खिलाड़ी ईरान में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएंगी. तीनों बेटियों के भारतीय कबड्डी टीम में चयनित होने पर हरियाणा एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है.

Haryana Kabbadi Players

एशियन चैंपियनशिप में दिखाएंगी दमखम

भारतीय महिला कबड्डी टीम में हरियाणा की जिन तीन बेटियों का चयन हुआ है, उनमें सोनीपत जिले के गांव रिढाणा निवासी पूजा नरवाल, चरखी दादरी जिले के गांव काकड़ौली हट्टी निवासी रितू श्योराण और जींद जिले के गांव हथवाला निवासी पूजा काजला शामिल हैं. ये तीनों बेटियां ईरान के तेहरान में 9-14 मार्च तक आयोजित होने वाली छठी एशियन चैंपियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व करेगी.

किसान परिवार से ताल्लुक रखती है बेटियां

चरखी दादरी जिला निवासी रितू श्योराण किसान परिवार से ताल्लुक रखती है. वह इससे पहले भी नेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी काबिलियत का परिचय दे चुकी है. रितू श्योराण CISF में कार्यरत हैं और फिलहाल उनकी पोस्टिंग पानीपत में हैं. वहीं, सोनीपत जिला निवासी पूजा नरवाल भी किसान परिवार से ताल्लुक रखती है और भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

हरियाणा एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुलदीप दलाल ने बताया कि तीनों बेटियां बेहद ही प्रतिभाशाली हैं और अपनी मेहनत की बदौलत उन्होंने आज भारतीय महिला कबड्डी टीम में जगह बनाई है. ईरान में आयोजित होने वाले एशियन चैंपियनशिप में तीनों बेटियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. तीनों बेटियां दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को चैंपियन बनाएं, इससे बड़ी खुशी और नही हो सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.