कल ओलंपिक 2024 में भारत ने जीते 2 मैडल, क्या आज यह खिलाडी भारत को दिलाएगा एक और मेडल

स्पोर्ट्स डेस्क | 8 अगस्त यानी कि कल का दिन ओलंपिक 2024 में भारत के लिए काफी ऐतिहासिक साबित हुआ. बता दें कि 7 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस दिन भारत के खाते में 2 मेडल शामिल हुए. भारतीय हॉकी टीम ने ब्रोंज मेडल जीता. वहीं, देर रात नीरज चोपड़ा ने भी सिल्वर मेडल जीतकर भारत की मेडल तालिका को पांच तक पहुंचा दिया. आज भी भारत के एक और खिलाड़ी से मेडल जीतने की उम्मीदें हैं.

Paris Olympics

आज इन खिलाड़ियों पर होगी निगाहें

आज दिन की शुरुआत एथलीट से होगी. भारत की महिला और पुरुष टीम में 4 × 400 मीटर रिले के राउंड वन में दौड़ेंगे. इसके अलावा, भारत के रेसलर अमन सेहरावत के पास भी आज भारत को मेडल दिलवाने का शानदार मौका है. आज वह ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलने के लिए उतरेंगे. अमन ने अपने पहले दोनों मैचो में शानदार जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है. देखना होगा कि आज भारतीय खिलाड़ी कितने मेडल जीतने में कामयाब होते हैं या फिर मेडल की संख्या 5 ही रह जाती है.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.