दिल्ली- NCR में आज और कल झमाझम बरसात का अलर्ट, इस दिन तक राहत देगा मौसम

नई दिल्ली, Mausam Update | राजधानी दिल्ली समेत NCR के इलाके में मौसम लगातार खुशनुमा बना हुआ है. बीते कुछ दिनों से हो रही बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. साथ ही, लोगों को गर्मी से भी राहत मिल रही है. आसमान बादलों से ढका नजर आ रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि 14 मई तक इसी प्रकार का बना रहेगा. आज 9 मई और कल 10 मई को मौसम विभाग द्वारा बरसात के आसार जताए गए हैं.

weather barish 1

2 दिन बरसात के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज 9 मई और कल 10 मई को बरसात की संभावना बनी हुई है. उसके बाद, 11 से 14 मई तक केवल बादल छाए रहने का अनुमान जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक नरेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि मई के महीने में इस प्रकार का तापमान होना यह एक बड़ी बात मानी जा सकती है. आज न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच से दर्ज किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

आज ऐसा रहेगा वेदर

राजधानी के पास सटे इलाके जैसे नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 33- 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है. 2 दिन बरसात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी के भी आसार जताए गए हैं.

11 से 14 मई के दौरान बरसात की संभावना तो नहीं है, लेकिन आसमान बादलों से ढका नजर आ सकता है. 14 मई तक अधिकतम तापमान बढ़कर केवल 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है. इसका मतलब यह हुआ कि 14 मई तक लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts