हरियाणा में कुछ ही देर में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, गरज- चमक के साथ इन जिलों में होगी बारिश

चंडीगढ़ | भारत मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा आज 7 मई 2025 को दोपहर 4:28 बजे मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया गया कि नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, पानीपत और जींद में अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बादल गरजने और आकाशीय बिजली की संभावना बनी हुई है.

Barish Weather Mausam Badal

11 मई तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

इससे पहले चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ द्वारा जानकारी दी गई थी कि प्रदेश में 11 मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. इस दौरान उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं. प्रदेश में एक कम सक्रियता वाला पश्चिमी विक्षोभ अपना आंशिक प्रभाव दिखाएगा, जिस कारण बीच-बीच में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी. इस दौरान हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने के भी आसार बने हुए हैं.

9 और 11 मई को बरसात के आसार

प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. 10 मई की रात के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. इसके बाद 11 मई से एक बार फिर से मौसम में बदलाव दर्ज होने से बरसात की संभावना बनेगी. 9 मई को प्रदेश के आठ जिलों- पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बरसात के आसार बताए गए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts