हरियाणा में 15 और 16 जनवरी को बरसात की संभावना, अगले 6 दिन ऐसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ | हरियाणा में 15 और 16 जनवरी को बरसात की संभावना अगले 6 दिन ऐसा रहेगा मौसमहरियाणा में धुंध, शीत लहर और ठंड के चलते आम जनजीवन अस्त- व्यस्त हो चुका है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी और अभी ठंड से राहत मिलने का असर न के बराबर हैं.

BARISH

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई, लेकिन फिर भी यह सामान्य से ऊपर बना हुआ है. इसी बीच मौसम विभाग द्वारा कल और परसों बरसात की संभावना जताई है.

कल और परसों बरसात की संभावना

विभाग द्वारा जारी किए ताजा अलर्ट के अनुसार, 15 और 16 जनवरी को प्रदेश के कई स्थानों पर बरसात और ओलावृष्टि के भी आसार बने हुए हैं. आने वाले 6 दिनों में कई बार मौसम करवट लेता नजर आएगा. मंगलवार को सुबह 11 जिलों में घनी धुंध छाई रही, जिससे विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तक सिमट गई. हालांकि, सुबह 11:00 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

अगले 20 दिनों तक चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के 10 जिलों हिसार हिसार, रोहतक, चरखी- दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है. करनाल जिले की रातें सबसे ज्यादा ठंडी रहीं. यहाँ का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इसके अलावा सिरसा में 5.4 और हिसार के बालसमंद में तापमान 5.8 डिग्री रिकार्ड किया गया. HAU के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन लाल खीचड़ ने बताया कि आज से ठंड का तीसरा दौर शुरू हुआ है और आने वाले 20 दिनों तक शीतलहर चलेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts