हिसार, Haryana Weather Update | बीते कुछ समय से हरियाणा के लगभग सभी जिलों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है. दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को बदन झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली है. इसी बीच मौसम विभाग द्वारा आज 9 मई को भी बरसात की संभावना बताई गई है. विभाग का कहना है कि आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है.

13 जिलों में बरसात के आसार
आज शुक्रवार को प्रदेश के 13 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में बरसात की 25% संभावना बनी हुई है. वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, हिसार और महेंद्रगढ़ में शुष्क मौसम रहने के आसार बताए गए हैं.
कल 10 मई को प्रदेश के 4 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में 25 से 50% बरसात की संभावना और 12 जिलों कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में 25% तक बरसात की संभावना बनी हुई है. इसके अलावा, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी ऐसे 6 जिले रहेंगे, जहां मौसम शुष्क बना रहेगा.
11 और 12 मई को फिर सक्रिय रहेगा मौसम
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 2 दिन बाद 11 मई को पूरे प्रदेश भर में बरसात की संभावना बनी हुई है. सिरसा, फतेहाबाद, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25 से 50% तक और बाकी जिलों में 25% तक बरसात की संभावना बनी हुई है. अगले दिन 12 मई को कुरुक्षेत्र, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात में बरसात की आसार जताए गए हैं.