हरियाणा में शीतलहर और पाला पड़ने की जताई गई संभावना, किसानों के लिए जारी हुई सलाह

चंडीगढ़, Haryana Weather | हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील हो रहा है. इसी बीच ठंड तेजी से बढ़ रही है. हिसार शहर का मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 24 घंटे में 0.6 डिग्री घटकर सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा. न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो 24 घंटे में 2.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा है. नारनौल के बाद प्रदेश में हिसार सबसे ठंडा रहा है. नारनौल का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Sardi Mausam Weather

हरियाणा व पंजाब के जिलों में हरियाणा का हिसार जिला सबसे ठंडा रहा है. दिसंबर के पहले पखवाड़े में मौसम शुष्क रहेगा और ठंड के तेवर और भी तेज होंगे. कई स्थानों पर शीतलहर, गंभीर शीतलहर और पाला जमने की स्थिति बन सकती है. इस अवधि में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा.

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 7 दिसंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है. इस दौरान 4 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 7 दिसंबर के दौरान बीच- बीच में बादलवाई रहने की संभावना है. दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है. इस दौरान हवा में बार- बार बदलाव होने तथा हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

किसानों के लिए सलाह

किसानों को सलाह है कि पाला पड़ने से पहले खेतों में हल्की सिंचाई करें, ताकि मिट्टी में गर्मी बरकरार रहे. शाम के समय सूखी घास या गोबर से धुआं करके फसलों को ठंड से बचाए. नर्सरी और छोटी पौध को चादर, बोरी और पॉलीथिन से ढक दे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.