हरियाणा में ठंड से मचा हाहाकार, 15 डिग्री से नीचे पहुंचा ज्यादातर जिलों का पारा; आज इन 11 जिलों में छाएगा घना कोहरा

चंडीगढ़ | पहाड़ों से बहकर आ रही ठंडी हवाओं ने हरियाणा (Haryana Weather) में ठिठुरन बढ़ाने का काम किया है. वर्तमान में राज्य में 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे आम जनमानस को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सुबह से लेकर रात तक किसी भी समय ठंड से राहत नहीं मिल रही है. इंसान से लेकर जानवर तक ठंड से बेहाल नजर आ रहे हैं.

Cold Dhundh Fog Sardi Mausam

आज इन जिलों के लिए अलर्ट

इसी बीच मौसम विभाग द्वारा आज सोमवार को सूबे के 11 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. इस दौरान यहाँ विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तक रहने के आसार बताए गए हैं. कुछ स्थान पर जीरो विजिबिलिटी भी रह सकती है. बाकी 13 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि नए साल की शुरुआत में कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

आगे ऐसा रहेगा मौसम

बारिश और ओलावृष्टि के बाद वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ी है और वायुमंडल के ऊपर हिस्से में घाना कोहरा छाने से धूप नहीं निकल रही है. इसका असर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है. वर्तमान में अंबाला, अमृतसर और चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली 25 ट्रेनों पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है. विभाग द्वारा 31 दिसंबर और 1 जनवरी तक हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी, चरखी- दादरी में शीतलहर और ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है. रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया. हिसार के बालसमंद और नारनौल में रात का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts