घने कोहरे के आगोश में सिमटा पूरा हरियाणा, जानिए नए साल की वेदर रिपोर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में कोहरे का कहर बढ़ता ही जा रहा है. इसका असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है. सुबह और शाम ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, लेकिन दिन में हल्की धूप से थोड़ी राहत मिली है. कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कोहरा और धुंध के साथ- साथ पाला जमने की स्थिति भी बनी हुई है.

Sardi Ka Mausam Weather

प्रदेश में सबसे ठंडा हिसार शहर रहा है. यहां का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा. यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा है. वही, राज्य में सबसे गर्म दिन सिरसा और भिवानी में रहा. यहां अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा  मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ो पर बर्फबारी व बारिश होगी, जिससे ठंड ओर बढ़ेगी. बढ़ती सर्दी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक छुटियां घोषित कर दी है.

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 2 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है. 31 दिसंबर को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी को अधिकतर जगहों पर बूंदाबादी होने की संभावना है. जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. नमी बढ़ने से धुंध का असर ज्यादा देखने को मिलेगा. 2 जनवरी से 5 जनवरी तक उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से फिर से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

किसानों के लिए एक्सपर्ट की सलाह

दिसंबर महीने में बारिश न होने के कारण कोल्ड- डे की स्थिति बनी हुई है. यह स्थिति गेहूं, सरसों, सब्जियों आदि सभी फसलों के लिए नुकसानदायक है. ठंड में सूर्य के कम निकलने से पौधे प्रकाश संश्लेषण नहीं कर पाते, जिससे वे कमजोर पड़ जाते है. पाला जमने का असर भी उत्पादन पर पड़ता है. इसके लिए किसानों को सलाह है कि अपने खेतों में हल्की सिंचाई करें और फसलों में खाद दें ताकि उनको न्यूट्रीशंस मिलता रहे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.