Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में रोजाना कोहरे से दर्जनों उड़ानें हो रही प्रभावित, इस दिन बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | मौजूदा समय में ठंड की वजह से अधिकतर राज्य शीतलहर व घना कोहरा की मार झोल रहे हैं. चंडीगढ़ क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. ऐसे में मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है. लोग पिछले 8 दिनों से स्मॉग का सामना कर रहे हैं. शुक्रवार तक शहर में स्मॉग और घना होने की संभावना है. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा. आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होगा. धुंध की वजह से हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है.

Sardi Cold Weather 1

27 उड़ानों में हुई देरी

चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर घने कोहरे और खराब मौसम के कारण सोमवार को 27 उड़ानों में देरी हुई और एक उड़ान रद्द करनी पड़ी. सोमवार देर रात 5 ट्रेनें चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची. इनमें शताब्दी एक्सप्रेस भी थी जो 50 मिनट की देरी से पहुंची. चंडीगढ़ से कई उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना हुईं. कुछ उड़ानें 6 घंटे तक विलंबित रहीं.

ये उड़ानें हुईं प्रभावित

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को बेंगलुरु से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को सुबह 7:55 बजे चंडीगढ़ आना था लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे रद्द कर दिया गया. ऐसे में उसकी चंडीगढ़ से वापसी यात्रा भी रद्द कर दी गई जबकि दिल्ली के लिए एक फ्लाइट को सुबह 6:30 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन खराब मौसम के कारण 12:25 बजे उड़ान भरी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

देर से भरी गई कई उड़ानें

चंडीगढ़-चेन्नई फ्लाइट को 7:20 पर उड़ान भरनी थी लेकिन 11:49 पर उड़ान भरी और पुणे से आने वाली फ्लाइट सुबह 6:40 की जगह 10:58 बजे आई. इंडिगो की चंडीगढ़-मुंबई फ्लाइट ने सुबह 8:35 बजे उड़ान भरी जो अपने निर्धारित प्रस्थान सुबह 6:25 से देरी से हुई. वहीं, एयरलाइंस की हैदराबाद और लखनऊ जाने वाली फ्लाइट्स ने भी अपने निर्धारित समय सुबह 6:20 और 6:40 के मुकाबले सुबह 8:29 और 8:40 बजे उड़ान भरी.

इसी तरह एलायंस एयर की चंडीगढ़-कुल्लू फ्लाइट को सुबह 8:10 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन इसने 12:39 बजे उड़ान भरी. इसकी वजह दिल्ली से सुबह 7:40 बजे 12:07 बजे आने वाली फ्लाइट की लैंडिंग थी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.