पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी, हरियाणा के इन इलाकों में होगी हल्की बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में मौसम निरंतर परिवर्तनशील बना हुआ है. एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज से 2 दिन तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस महीने के अंत तक लगातार मौसम परिवर्तनशील रहेगा और तापमान में उतार- चढ़ाव देखने को मिलेगा. इसी बीच आज 20 मार्च को मौसम विभाग द्वारा 7 जिलों में बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Barish Weather Mausam Badal

इन जिलों में होगी हल्की बारिश

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में हल्की बरसात के आसार बने हुए हैं. हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में आमतौर पर 25 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 20 मार्च को राज्य में आंशिक बदलवाही रहेगी और रात को हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

इस दौरान गरज- चमक के साथ उत्तर- पश्चिमी व दक्षिण क्षेत्र में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी के भी आसार बने हुए हैं. 21 मार्च से मौसम आमतौर पर खुश्क बने रहने के आसार हैं तथा पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे 25 मार्च तक दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. बता दें कि प्रदेश में 13 मार्च को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते ओलावृष्टि और बरसात देखने को मिली थी, जिसके बाद से लगातार तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts