Haryana Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव, तापमान में आएगी भारी गिरावट

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में ठंड का कहर जारी है. पिछले कुछ दिनों से कोहरा छाने की वजह से अब ठंड ने पूर्ण रूप से दस्तक दे दी है, जिससे कड़कड़ाती ठंड ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है. फिलहाल, आने वाले दिनों में अब ठंड से राहत मिलने की उम्मीद बिल्कुल ना के बराबर है. अब हरियाणा के तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी. मौसम विभाग ने इसे लेकर ताजा पूर्वानुमान भी जारी किया है.

Sardi Ka Mausam Weather

मौसम का ताजा पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों हरियाणा में आमतौर पर मौसम 27 दिसंबर तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है. अगले दो दिनों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है. साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 24 दिसंबर दोपहर बाद से 26 दिसंबर तक बीच बीच में राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने के आसार हैं. इस दौरान आमतौर पर उत्तरी व उत्तरपश्चिमी शीत हवाए चलने से रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज होगी. दिन का तापमान भी सामान्य से कम बना रहेगा.

सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे

इस मौसम में तिल, काजू, मूंगफली इलायची गजक, पिसी हुई तिल की पट्टी गजक, मूंगफली की चक्की, तिल की पट्टी, तिल के लड्डू की भी डिमांड रहती है. विशेषज्ञों की मानें तो मूंगफली के गर्म होने की वजह से इसे सर्दियों में ज्यादा खाया जाता है. यह किसी औषधि से कम नहीं है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन भी होते हैं इसलिए सर्दियों में इसे खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

मूंगफली को सस्ता बादाम भी कहा जाता है क्योंकि इसमें लगभग बादाम जितने ही पोषक तत्व होते हैं. आप एक दिन में 40 ग्राम यानी करीब एक मुठ्ठी मूंगफली तक खा सकते हैं. जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इससे वसा और कोलेस्ट्रॉल दोनों के स्तर को कम किया जा सकता है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.