फरवरी में पहली बारिश की दस्तक, हरियाणा के इन 5 जिलों में बरसात का अलर्ट

चंडीगढ़, Haryana Mausam News | हरियाणा में सुबह और शाम की ठंड के बावजूद दोपहर में सूरज निकलने से कुछ राहत मिल रही थी, लेकिन अब एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है. आसमान में बादल छाने लगे हैं, जिससे ठंड का एहसास फिर से होने लगा है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज मंगलवार को प्रदेश के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Barish Weather Mausam Badal

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र में आज बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब से सटे इलाकों में भी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं, प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं. सुबह के समय सोनीपत, नारनौल, झज्जर, पानीपत, रोहतक, समालखा और पलवल में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि चरखी दादरी में बादल छाए रहे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मछली पालकों की हुई बल्ले- बल्ले, अब तय समय में मिलेगी सब्सिडी

किसानों को मिलेगी राहत

प्रदेश में 31 जनवरी के बाद से दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई थी. फरवरी के पहले सप्ताह में होने वाली बारिश से फसलों को फायदा होता, लेकिन बारिश न होने से किसानों को निराशा मिली. अब उम्मीद की जा रही है कि जिन इलाकों में गेहूं की फसल बोई गई है, वहां बारिश से किसानों को राहत मिलेगी.

मौसम विभाग के अनुसार, 5 फरवरी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और कोहरा छाने की संभावना है. फरवरी के दूसरे सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी और महीने के अंत तक गर्मी महसूस होने लगेगी. इस दौरान एक के बाद एक पांच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं, जिससे प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts