हरियाणा के मौसम की आंख- मिचौली जारी, इस दिन फिर होगी बरसात; पढ़ें आज की वेदर रिपोर्ट

चंडीगढ़, Haryana Mausam | मौसम विभाग द्वारा 1 मार्च को हरियाणा के 11 जिलों में बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया था. इसके बाद, 2 मार्च को फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिला है. सुबह होते ही आसमान में सूरज देवता नजर आए और धूप खिल गई. आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं, दिनभर बादल छाए रहने के भी आसार बने हुए हैं.

weather barish

5 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ द्वारा जानकारी दी गई थी कि 5 मार्च तक प्रदेश का मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 3 और 4 मार्च को हवाओं में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच- बीच में आंशिक बादलवाही छाई रहेगी. वहीं, दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है. 5 मार्च के बाद उत्तर- पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

कल इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि 3 मार्च को चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और अंबाला में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. बरसात के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिसके बाद प्रदेश में फिर से ठंड में इजाफा होगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. इसके बाद, 4 से 7 मार्च तक मौसम साफ रहेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts