चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है. मौसम परिवर्तन रहने की वजह से लोगों को ठंड का भी खूब एहसास हो रहा है. हालांकि, दिन के समय धूप निकलने की वजह से ठंड नामात्र ही लग रही है. मौजूदा समय में सुबह और रात के समय ज्यादा ठंड लगती है. आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दी है.
मौसम का ताजा पूर्वानुमान
हरियाणा में मौसम आमतौर पर 14 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य में बीच- बीच में शीत हवाएं चलने की संभावना है. जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होगी. मौसम विभाग का कहना है कि कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है.
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13- 14 फरवरी के दौरान राज्य में बीच बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे. आने वाले दिनों में मौसम फिर से बदलने वाला है. हालांकि, कड़ाके की ठंड का नजारा अब देखने को नहीं मिलेगा.
